
दिल्ली ब्लास्ट के बाद अहमदाबाद में गैरेज, सर्विस सेंटर के लिए नया रूल, प्रशासन ने दिए ये आदेश
AajTak
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अहमदाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस कमिश्नर ने सभी गैरेज, वर्कशॉप और सर्विस सेंटरों को आदेश दिया है कि रिपेयरिंग या बिक्री के लिए आने वाले हर वाहन और उसके मालिक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से दर्ज करें. सीसीटीवी कैमरे और 30 दिन की रिकॉर्डिंग भी जरूरी होगी.
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अब अहमदाबाद शहर में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है. संभावित आतंकी गतिविधियों और अपराध रोकने के लिए शहर में पहली बार गैरेज, वर्कशॉप और सर्विस सेंटरों को कड़े नियमों का पालन करने का आदेश दिया गया है.
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब किसी भी वाहन को रिपेयरिंग या बिक्री के लिए लेने से पहले उसका और मालिक का पूरा रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा.
यह भी पढ़ें: Al-Falah के फाउंडर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने किया अरेस्ट, दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन
पुलिस के आदेश के मुताबिक, हर गैरेज और वर्कशॉप को एक विस्तृत रजिस्टर में वाहन से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसमें वाहन का प्रकार, कंपनी, रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर, चेसिस नंबर, मालिक का नाम-पता, मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड की प्रति, वाहन आने-जाने की तारीख और वाहन लाने-ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान शामिल होगी. जांच के दौरान यह डेटा पुलिस के साथ साझा करना अनिवार्य होगा.
सर्विस सेंटर्स को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
इसके अलावा सभी सर्विस सेंटर्स को एंट्री और एग्ज़िट गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे और कम से कम 30 दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी. पुलिस का कहना है कि शहर में दूसरे राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में आते हैं, जिसके कारण चोरी, लूट, चैन स्नैचिंग जैसे अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं. कई बार अपराधी अपराध करने के बाद वाहनों के मॉडिफिकेशन या रिपेयरिंग के लिए उन्हें गैरेज में खड़ा कर देते हैं, जिससे मामलों को सुलझाने में कठिनाई आती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









