
दिल्ली ब्लास्ट: कश्मीर को गाजा बनाने की साजिश का खुलासा
AajTak
दिल्ली धमाकों के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जैश ए मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल ने कश्मीर के अस्पतालों को हथियारों का स्टोरेज सेंटर बनाने की कोशिश की. आरोपी डॉक्टर आदिल राथर से पूछताछ में इस योजना का खुलासा हुआ. फतेहपुर टग्गा में भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट मिला जबकि फरीदाबाद में बम बनाने की चक्की बरामद हुई.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











