
दिल्ली ब्लास्टः सहारनपुर के डॉक्टर ने गिरफ्तारी को अफवाह बताया, जांच में सहयोग की बात कही
AajTak
डॉ. बाबर ने बताया कि आदिल कभी लैपटॉप इस्तेमाल नहीं करता था और अस्पताल के समय में बहुत कम फोन पर बात करता था. वह बोले, 'मैं दो-तीन बार उसके घर और नर्सिंग होम गया, लेकिन उसके काम या जीवनशैली में कभी कोई ऐसा संकेत नहीं मिला जिससे लगे कि वह देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकता है.'
यूपी के सहारनपुर के फेमस मेडिकेयर हॉस्पिटल के डॉक्टर बाबर ने बुधवार को उन अफ़वाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि उन्हें उनके सहकर्मी डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी के बाद हिरासत में लिया गया है. डॉ. आदिल पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध होने का आरोप है.
पीटीआई के मुताबिक, डॉ. बाबर ने कहा, 'मैं पूरी तरह अस्पताल में मौजूद हूं और किसी से भी मिलने के लिए उपलब्ध हूं. मैं जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं, लेकिन लोगों को झूठी अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए.'
उन्होंने साफ किया कि वे पिछले तीन वर्षों से अस्पताल में काम कर रहे हैं, जबकि डॉ. आदिल मार्च में यहां आए थे. उन्होंने कहा, 'मैं उनसे पहली बार तभी मिला जब वे अस्पताल में काम करने आए. इससे पहले मैं उन्हें नहीं जानता था. उनका व्यवहार हमेशा शालीन और पेशेवर रहा, और न ही मरीजों या स्टाफ से कभी कोई शिकायत मिली.'
'दुखद है कि शिक्षित लोग ऐसी हरकतों में शामिल हो रहे हैं'
डॉ. बाबर ने आदिल की कथित आतंकी संलिप्तता पर दुख जताते हुए कहा, 'यह दुखद है कि इतने शिक्षित लोग भी ऐसे शर्मनाक कृत्यों में शामिल हो रहे हैं.' अपने सहकर्मी की शादी में शामिल होने को लेकर डॉ. बाबर ने कहा, 'हम चार लोग अस्पताल से उनकी शादी में गए थे. हम वहां एक साथी डॉक्टर की शादी में शामिल होने गए थे, किसी आतंकी की नहीं.' उन्होंने बताया कि आदिल ने अपनी शादी की खरीदारी सहारनपुर से ही की थी. कई बार वे सामान अस्पताल भी लेकर आए थे. उन्होंने बताया, 'हम शादी से दो दिन पहले कश्मीर घूमने गए थे. बारात वाले दिन हम जुलूस में शामिल नहीं हुए क्योंकि केवल चार लोगों को अनुमति थी, इसलिए हम सैर-सपाटे के लिए चले गए.'
डॉ. बाबर ने कहा कि शादी का माहौल बिल्कुल सामान्य और पारंपरिक मुस्लिम समारोह जैसा था. उन्होंने यह भी बताया कि आदिल की पत्नी भी एमडी डॉक्टर हैं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








