
दिल्ली-बेंगलुरु के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
AajTak
दिल्ली और बेंगलुरु में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बेंगलुरु में 40 से अधिक स्कूलों को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है, जबकि दिल्ली में 20 से अधिक स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई है. सुबह 9:40 बजे इन स्कूलों को ईमेल भेजे गए, जिसमें क्लासरूम के अंदर बम रखे होने और स्कूल को उड़ाने की बात कही गई थी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











