
दिल्ली: बीच सड़क पर नाबालिग ने शख्स पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, तमाशबीन बनी रही भीड़
AajTak
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में नाबालिग द्वारा चाकू मारकर शख्स की हत्या कर दी गई। घटना के पीछे बैठने की जगह को लेकर झगड़ा बताया जा रहा है। मामला पुलिस भवन के सामने हुआ, जो सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। आरोपी नाबालिग गिरफ्तार हो चुका है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव का माहौल है और इस बीच यहां एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुरानी दिल्ली इलाके में बीच सड़क पर एक शख्स ने एक नाबालिग को चाकूओं से गोद दिया. मामला तुर्कमान गेट इलाके का है, जहां पुलिस भवन के सामने ही इस मर्डर को अंजाम दिया गया. बीच सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच बेखौफ हत्यारा चाकूओं से दूसरे शख्स को गोदता नजर आ रहा है और वहां खड़े लोग तमाशबीन बने हैं.
वारदात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर भीड़ भाड़ के बीच एक शख्स को चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. घटना शाम 7 बजे की है.
यह भी पढ़ें: हरियाणा में नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या... शादी का दबाव बना रहा था युवक, इनकार करने पर मारा चाकू
नाबालिग ने एक शख्स को चाकू से गोदा
बताया जा रहा है कि एक ढाबा के पास दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. बाद में हाथापाई हो गया और हालात इतने बिगड़ गए कि शख्स ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. हमला करने वाले शख्स की उम्र 17 साल है और जिसकी हत्या की गई है उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: UP: 5 वर्षीय मासूम का अपहरण, रेप और हत्या... पुलिस से मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











