
दिल्ली: बारिश की पानी से भरे प्लॉट में डूबने से दो लड़कों की मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
दिल्ली के रोहिणी इलाके में बारिश का पानी एक प्लॉट में भरने के बाद उसमें डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई. अब पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना को लेकर डीडीए ने अपने बयान में कहा, यह दुखद और दर्दनाक है, हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक प्लॉट में बारिश का पानी भर जाने की वजह से उसमें डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई. अब इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रोहिणी के प्रेम नगर में बारिश के पानी से भरे एक खाली सरकारी भूखंड में दो नाबालिगों के डूबने के मामले में ये केस दर्ज किया है.
बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार शाम की बारिश के बाद प्रेम नगर के रानी खेड़ा गांव में खाली प्लॉट में जमा बारिश के पानी में 17 साल के दो नाबालिग लड़के मयंक और दिव्यांश डूब गए थे.
पुलिस ने कहा कि लड़के नहाने गए थे लेकिन परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे प्लॉट पर क्रिकेट खेलने गए थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि दोनों लड़के पानी में नहाने गये थे. उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
पीड़ित के परिवार के सदस्यों और अन्य निवासियों ने कहा कि यह प्लॉट पिछले कई सालों से खाली था और बारिश के दौरान अक्सर इसके कई हिस्सों में पानी भर जाता था. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, 'यह हमेशा की समस्या है, जो हर साल मानसून के मौसम में होती है. जल जमाव के संबंध में अधिकारियों को कई शिकायतें दी गई हैं, लेकिन कभी कुछ नहीं किया गया.'
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीन थी जो कई साल पहले दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) को दी गई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










