
दिल्ली: प्रगति मैदान टनल में हर संडे घूमने का मौका, स्पेशल पेंटिंग्स के साथ क्लिक कर पाएंगे सेल्फी
AajTak
पिछले रविवार को टनल के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेंटिंग्स की सराहना की थी और सुझाव दिया था कि यहां रविवार को कुछ घंटों के लिए यातायात बंद रखना चाहिए ताकि स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को घूमने में किसी तरह की दिक्कत ना हो सके.
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन की गई प्रगति मैदान टनल से रविवार को वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी. यहां रविवार को ट्रैफिक बंद करने का निर्णय लिया गया है. ताकि लोग पैदल चलकर टनल को अच्छे से देख सकें और आनंद ले सकें. इसके साथ ही लोग पैदल ही टनल को पार सकेंगे. इस टनल में 6 ऋतुओं के आधार पर पेंटिंग्स बनाई गईं हैं.
बता दें कि ये परियोजना 920 करोड़ रुपये में तैयार हुई है. ये टनल 1.3 किमी लंबी है. टनल की वजह से नोएडा और गाजियाबाद के साथ सेंट्रल दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी आसान हो गई है और एक सेल्फी पॉइंट में बदल गई है. यहां लोगों को अक्सर भारत की संस्कृति से परिचित कराती तस्वीरों के साथ फोटो क्लिक करते देखा जाता है.
आम लोगों को टनल देखने में नहीं आएगी दिक्कत
टनल का प्रबंधन करने वाली केंद्र सरकार की संस्था इंटरनेशल ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) के अधिकारियों ने बताया कि जनता को शानदार काम जरूर देखना चाहिए. इसलिए ये बदलाव किया गया है. आईटीपीओ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एलसी गोयल ने बताया कि हमने फिलहाल हर रविवार को टनल को यातायात के लिए बंद रखने और जनता को खुश कर देने वाली कलाकृति देखने की अनुमति देने का फैसला किया है. पैदल चलने वालों को घूमने की अनुमति होगी.
26 जून को टनल बंद रहेगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









