
'दिल्ली पुलिस में हैं मेरा BF...', मेट्रो में लड़की ने दी धमकी, लड़ाई का Video वायरल
AajTak
दिल्ली मेट्रो का कोई न कोई वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है. चाहे वो नाचने गाने की घटना हो या फिर लड़ाई झगड़े की. ऐसा ही एक वीडियो फिर से इंटरनेट पर छा गया है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वैसे तो हर दूसरे दिन मेट्रो में होने वाली नोंक-झोंक और अजीबोगरीब हरकत करने वाले लोगों का वीडियो सामने आता रहता है. इस बार दो महिलाओं के बीच तू-तू मैं-मैं वायरल हो रही है.
मेट्रो में सफर करने के दौरान किसी बात को लेकर दो युवतियां आपस में भिड़ गईं. इतने में एक ने खुद को दिल्ली पुलिस के एसआई की गर्लफ्रेंड बताकर धौंस दिखानी चाही और लगातार धमकी देती रही. वहीं दूसरी लड़की शांत बैठी हुई थी.
वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसका कैप्शन है -दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर लड़ाई. मेट्रो में खड़ी एक महिला ने कहा दिल्ली पुलिस में है मेरा बंदा, एसआई है बुलाऊं क्या.
शांत नजर आ रही दूसरी युवती वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती सीट पर बैठी हुई है और उसके सामने खड़ी एक लड़की उसे धमकी दे रही है. वह कहती नजर आ रही है कि मेरा बंदा दिल्ली पुलिस में है. उसे बुलाऊं क्या. वो एसआई है दिल्ली पुलिस में. वहीं दूसरी ओर सीट पर बैठी युवती मास्क लगाए शांत मुद्रा में बैठी नजर आ रही है.
वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स इस वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह की टिप्पणियां की हैं. एक ने लिखा है - अगल लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम बता दिया होता तो बेचारे की नौकरी को खतरा हो जाता. वहीं दूसरे ने लिखा है - सच्ची में उसका बंदा दिल्ली पुलिस में है, मानो भाई तुमलोग. ऐसे ही कई मजेदार कमेंट इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










