
दिल्ली पुलिस ने किया 'सेक्सटॉर्शन सिंडिकेट' का भंडाफोड़, हरियाणा के नूंह से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में एक व्यक्ति को वीडियो कॉल पर 'महिला' दिखाकर डराने और खुद को पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने हरियाणा के नूंह से आरोपी मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया है, जो देशभर में फैले सेक्सटॉर्शन सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था.
दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के नूंह में एक 'सेक्सटॉर्शन सिंडिकेट' का भंडाफोड़ करते हुए एक 26 वर्षीय आरोपी मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया है. वो ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है. यह गिरोह सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल करके शिकार को फंसाता था. उन्हें डरा-धमका कर पैसे ऐंठा करता था.
पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 5 जून को दिल्ली के एक युवक को एक महिला का वीडियो कॉल आया. कॉल तुरंत कट गई. कुछ ही देर बाद उसी नंबर से फिर कॉल आया. कॉलर ने खुद को पुलिस अफसर बताते हुए उसे धमकाने लगा. उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की बात कहने लगा.
उसकी बात सुनकर युवक डर गया. उससे कहा गया कि उसको अपनी अश्लील वीडियो हटवाने के लिए 'सोशल मीडिया कंपनी' के कर्मचारी से बात करनी होगी. इसके बाद एक दूसरा शख्स कॉल पर आया. वीडियो हटाने की एवज में 39 हजार रुपए मांगे. डर के मारे पीड़ित ने तीन किश्तों में यह रकम एक यूपीआई आईडी पर भेज दी.
इसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है. उसने तुरंत राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई. तकनीकी जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम हरियाणा के नूंह जिले के मुबारिकपुर गांव पहुंची, जहां से मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया गया. उसको ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया.
पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल के जरिए किसी महिला की धुंधली तस्वीर दिखाकर जाल बिछाता था. कॉल काटने के तुरंत बाद वे खुद को पुलिस या साइबर टीम का अधिकारी बताकर दोबारा कॉल करते और लोगों को ब्लैकमेल करते थे. गिरोह के सदस्य पैसे को कई बैंक खातों के जरिए आगे भेजते.
ऐसे कई बैंक खातों के जरिए संचालित किया जाता, ताकि असली स्रोत तक पहुंचना मुश्किल हो. शुरुआती पूछताछ में नसीम ने कबूल किया है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला है. वह खुद एनसीआरपी पर दर्ज चार और केसों में संदिग्ध है. ये एक संगठित सेक्सटॉर्शन रैकेट है, जो सोशल प्लेटफॉर्म पर नकली पहचान के जरिए काम करता है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









