
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 'पसोंडा गैंग' के दो कुख्यात लुटेरों को किया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पसोंडा गैंग के दो कुख्यात अपराधियों अर्शद (34) और रियासत (42) को गिरफ्तार किया है. ये दिल्ली, यूपी और पश्चिम बंगाल में डकैती, लूट और वाहन चोरी जैसी 49 से ज्यादा वारदातों में शामिल थे. अर्शद को सिविल लाइन्स और रियासत को पश्चिम बंगाल के हुगली से पकड़ा गया है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बहुचर्चित पसोंडा गैंग के दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया है. ये लुटेरे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कई डकैतियों और हिंसक अपराधों में संलिप्त था. पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों के खिलाफ पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं.
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान अर्शद (34) और रियासत (42) के रूप में हुई है. अर्शद पर पहले से चार डकैती के मामले दर्ज थे और वह 20 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. वहीं, रियासत पर 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें लूट, झपटमारी और वाहन चोरी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- Delhi Crime: गुस्से में चाकू मारकर शख्स की हत्या, नाबालिग गिरफ्तार
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी का पूरा घटनाक्रम
इसके अलावा रियासत पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत मामला दर्ज था. और वह एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अलग-अलग अभियानों के तहत इन दोनों अपराधियों को धर दबोचा है. 31 जनवरी को सिविल लाइन्स इलाके में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्शद वहां मौजूद है.
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पश्चिम बंगाल के हुगली में स्पेशल सेल की टीम को तैनात किया गया था, जहां से 42 वर्षीय रियासत को पकड़ा गया. रियासत लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी. पसोंडा गैंग का नाम दिल्ली, यूपी और पश्चिम बंगाल में कई संगीन आपराधिक घटनाओं से जुड़ा रहा है. यह गैंग सुनियोजित तरीके से लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. गिरोह के सदस्य हथियारों से लैस होकर लूटपाट, डकैती और झपटमारी जैसी घटनाओं में शामिल थे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







