
दिल्ली: पीतमपुरा स्टेशन पर अचानक मेट्रो के आगे कूद गई महिला और फिर...
AajTak
दिल्ली के पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने चलती मेट्रो के आगे छलांग लगा दी. महिला को तो बचा लिया गया लेकिन हादसे में उसका एक हाथ कट गया. इस घटना की वजह से 15 से 20 मिनट तक के लिए मेट्रो सेवा भी बाधित हो गई. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली में पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने खुदकुशी के इरादे से चलती मेट्रो के आगे छलांग लगा दी. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने से 53 साल की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
घटना के कारण दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवा भी थोड़ी देर के लिए बाधित हो गई. बता दें कि रेड लाइन मेट्रो दिल्ली में रिठाला से लेकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (नया बस अड्डा) तक चलती है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो पुलिस को दोपहर 2.23 बजे पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर एक महिला के ट्रेन के सामने कूदने की सूचना मिली थी.
हादसे में कट गया महिला का दाहिना हाथ
गंभीर रूप से घायल महिला को मेट्रो स्टाफ ने रोहिणी के बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों की एक टीम महिला को लेकर अस्पताल पहुंची. इस हादसे में महिला का दाहिना हाथ कट गया है.
अधिकारी ने कहा कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे रेड लाइन पर पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर उस महिला के कूदने की वजह से 15 से 20 मिनट की देरी हुई जिसके बाद मेट्रो सेवा को एक बार फिर बहाल कर दिया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








