
दिल्ली: पार्क में बैठे दो दोस्तों पर आधी रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में मंगलवार की रात को पार्क में बैठे दो दोस्तों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. हमले में घायल दोनों युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. उन्हें पैर में गोली लगी है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पिस्टल बरामद कर लिया है जबकि उसका दूसरा साथी फरार है जिसकी पुलिस तलाशी कर रही है.
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार की देर रात गोलीबारी की घटना हुई है. सीलमपुर इलाके में दो लोगों को गोली मार दी गई. पुलिस ने कहा इस गोलीबारी में 19 साल के उमर और 35 साल के वसीम बुरी तरह घायल हो गए.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक जिस वक्त यह वारदात हुई उस समय दोनों एक पार्क में बैठे थे. घटना देर रात करीब 1.40 बजे हुई. दो की संख्या में आए हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दी. एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के पैरों में गोली लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा कि हमलावरों में से एक की पहचान मुस्तफाबाद के रहने वाले आजाद के रूप में हुई है. उसे पकड़ लिया गया है. टिर्की ने कहा कि आजाद के खिलाफ चोरी और झपटमारी के पांच मामले पहले से दर्ज हैं और उसके पास से 7.65 एमएम की पिस्तौल भी जब्त की गई है.
दूसरे हमलावर की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले 40 साल के जाहिद के रूप में हुई है, जो फरार है. अधिकारी ने कहा, उसके खिलाफ स्नैचिंग का मामला दर्ज है. टिर्की ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि जाहिद को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








