
दिल्ली: पड़ोसी ने मामूली विवाद के बीच महिला पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने कहासुनी के बीच सब्जी काटने वाले चाकू से महिला पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार, महिला के चेहरे पर चोट आई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सागरपुर में एक 25 वर्षीय महिला को उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला आरोपी की मां को गालियां दे रही थी, इसके लेकर विवाद बढ़ गया और उसने चाकू मार दिया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सागरपुर के रहने वाले 40 वर्षीय सुनील पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि रविवार को सागरपुर थाने में सूचना मिली थी. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने कहा कि नसीरपुर की रहने वाली पीड़िता पर सुनील ने रसोई के चाकू से हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गई थी.
पीड़िता ने कहा- घटना के समय नशे में था आरोपी
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जब घटना को अंजाम दिया, उस समय आरोपी नशे में था. घटना में पीड़िता की गर्दन और चेहरे पर चोटें आई हैं. उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ता कराया गया है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
आरोपी का इस मामले में कहना है कि महिला ने उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिससे उसे गुस्सा आ गया. डीसीपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल किया गया रसोई का चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







