
दिल्ली-पंजाब, हरियाणा में आज Cold Day की स्थिति... IMD ने बताया, कब शुरू होगी शीतलहर
AajTak
IMD के मुताबिक, 4 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है, इसलिए नए साल की पूर्व संध्या पर तीव्र ठंड की उम्मीद नहीं है. 30 और 31 को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश/बूंदाबांदी/बर्फबारी की उम्मीद है. 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है.
उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है. उत्तर प्रदेश में ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं. वहीं, IMD ने दिल्ली-पंजाब और हरियाणा के मौसम को लेकर संभावना जताई है. रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 29 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. आईएमडी ने 4 जनवरी के बाद दिल्ली सहित उत्तरी मैदानी इलाकों में शीत लहर के पहले दौर की भी भविष्यवाणी की है.
IMD के मुताबिक, 4 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है, इसलिए नए साल की पूर्व संध्या पर तीव्र ठंड की उम्मीद नहीं है. 30 और 31 को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश/बूंदाबांदी/बर्फबारी की उम्मीद है. 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि अगले पांच दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है.
आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 31 दिसंबर तक देर और सुबह के दौरान घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है. घने कोहरे के लिए एक सलाह में, विभाग ने ड्राइवरों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन के शेड्यूल के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा है. आईएमडी ने कहा, "गाड़ी चलाते समय या परिवहन के किसी भी साधन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें." दृश्यता कम होने से रेलवे सेवाएं भी प्रभावित हुईं और गुरुवार को दिल्ली जाने वाली 22 ट्रेनें देरी से चलीं. आईएमडी ने कहा कि शाम 5.30 बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत थी.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में कहा गया है कि गुरुवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 358 पर रहा. शून्य और 50 के बीच एक AQI को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 और 500 के बीच "गंभीर" माना जाता है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








