दिल्ली: नांगलोई थाने पर हिंदू सगंठनों का प्रदर्शन, बोले- मोहर्रम पर हंगामा करने वालों पर हो सख्त एक्शन
AajTak
निवार को आउटर दिल्ली के नांगलोई इलाके में मोहर्रम के दौरान निकले जुलूस में अचानक हंगामा शुरू हो गया, जिसके चलते कई पुलिसकर्मी समेत राहगीर घायल हुए. इस दौरान पुलिस की गाड़ियों समेत रोड पर चलने वाली कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.
मोहर्रम के दिन को हुए हंगामे और पुलिस पर पथराव को लेकर कुछ तथाकथित हिंदू संगठन के लोगों ने नांगलोई थाने पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और दंगा करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग वापस लौटने लगे. लेकिन इस दौरान कुछ लोग आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से हल्का पथराव हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया.
दरअसल, शनिवार को आउटर दिल्ली के नांगलोई इलाके में मोहर्रम के दौरान निकले जुलूस में अचानक हंगामा शुरू हो गया, जिसके चलते कई पुलिसकर्मी समेत राहगीर घायल हुए. इस दौरान पुलिस की गाड़ियों समेत रोड पर चलने वाली कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. पुलिस के मुताबिक, मोहर्रम के ताजिए का जुलूस निकल रहा था जिसमें लगभग 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए.
जबरन स्टेडियम में घुसने की कोशिश
इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, क्योंकि उनके पास महाराजा सूरजमल स्टेडियम में जाने की परमिशन नहीं थी. ऐसे में ताजिए का जुलूस ले जा रहे कई लोग तो निर्धारित रूट पर चल रहे थे लेकिन रूट से हटकर चलने वाले लोगों ने पुलिस का ही विरोध करना शुरू कर दिया और अचानक पुलिस पर ही हमला करते हुए पथराव करने लगे. जहां इस पथराव में कई पुलिसकर्मी समेत राहगीर भी मामूली रूप से घायल हो गए. वहीं पुलिस की गाड़ियों समेत रोड पर चलने वाली कई डीटीसी बसें व कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.
पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बल का प्रयोग करते हुए पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों को रोकने की कोशिश की. साथ ही उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया. इस पूरे घटनाक्रम में नागलोई रोहतक रोड पर ट्रैफिक जाम लग गया. वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हुई और बाद में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल को बढ़ा दिया गया. साथ ही कई जिलों के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ज्वाइंट सीपी ने स्वयं मामले का जायजा लिया. हालांकि देर शाम होते-होते स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन उसके बावजूद अभी भी इलाके में पुलिस व्यवस्था बरकरार है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







