
दिल्ली: नशे में विवाद करने पर पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, दोनों ने तीसरी बार की है शादी
AajTak
दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंची. गंभीर रूप से घायल पति का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद से आरोपी पत्नी फरार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के नॉर्थ दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक महिला ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसके प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंची. घायल पति को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला घटना के बाद से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना नॉर्थ दिल्ली के रूप नगर इलाके में 1 नवंबर की रात हुई. पुलिस को कॉल पर सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. इसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया था, जहां हालत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया.
पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय पीड़ित और उसकी 38 वर्षीय पत्नी दोनों की यह तीसरी शादी थी. पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया है कि वह बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है. वह 4-5 महीने पहले ही पत्नी के साथ दिल्ली आया था. विष्णु यहां शक्तिनगर के एक पीजी में हेल्पर के रूप में काम करता है.
यह भी पढ़ें: Delhi Crime: भाभी ने ननद का काट दिया प्राइवेट पार्ट, कपड़े धोने और सुखाने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात पति शराब के नशे में था. किसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया. झगड़े के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई. इसके बाद पति सो गया. कुछ देर बाद पत्नी वापस आई और चाकू से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई.
पुलिस के अनुसार, घायल का ऑपरेशन हो चुका है और उसकी हालत स्थिर है. मेडिकल लीगल केस (MLC) के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच-पड़ताल जारी है. फरार महिला की तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










