
दिल्ली: तीनों निगमों को एक करने का रास्ता साफ, कानून को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
AajTak
दिल्ली नगर निगम के तीनों निगमों को अब एक (delhi mcd merger) किया जाएगा. इस कानून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिल गई है.
दिल्ली की तीनों नगर निगमों को एक करने (delhi mcd merger) वाले कानून को अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिल गई है. यह कानून लोकसभा और राज्यसभा में पहले ही पास कराया जा चुका है. इसे MCD चुनाव की तरफ बढ़ता एक कदम भी माना जा रहा है. चुनाव मार्च में होने थे, जिनको फिलहाल के लिए टाल दिया गया था.
दिल्ली नगर निगम एकीकरण बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही निगमों के एकीकरण वाला विधेयक तत्काल प्रभाव से कानून बन गया यानी अब राजधानी दिल्ली में साउथ, ईस्ट, नॉर्थ दिल्ली नगर निगम नहीं बल्कि सिर्फ दिल्ली नगर निगम होगा.
एकीकृत नगर निगम में रहे जगदीश ममगाई का कहना है अब delimitation की प्रक्रिया होगी और फिर उसके बाद दिल्ली नगर निगम के चुनाव होंगे. दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक 2022 लोकसभा और राज्यसभा में बजट सत्र में पारित हुआ जिसे अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिल गई है और अब दिल्ली नगर निगम में तीन महापौर और तीन कमिश्नर के बजाय सिर्फ एक ही होंगे.
साल 2011 में तीन निगम बने थे
साल 2011 में दिल्ली विधानसभा में दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में बांट कर उत्तरी दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली बना दिया था. हालांकि कंगाल हो चुके निगम की आर्थिक हालत सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने तीनों निगमों को एक करने का फैसला लिया था. यही वजह है कि एकीकरण का बिल आया.
एक होने पर कनफेडरेशन ऑफ एमसीडी एंप्लाइज यूनियन के संयोजक एपी खान ने कहा कि अब कर्मचारियों के वेतन और पेंशन समय पर मिलेंगे और इसके लिए हड़ताल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






