
दिल्ली: टिफिन का पेंडिंग पेमेंट लेने गई 11 वर्षीय लड़की की हत्या, रेप की आशंका
AajTak
दिल्ली में एक 11 वर्षीय लड़की की एक फैक्ट्री में काम करने वाले 20 वर्षीय वर्कर ने हत्या कर दी. बताया जाता है कि लड़की टिफिन का पेंडिंग पेमेंट लेने गई थी, इसी दौरान आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया.
नॉर्थ दिल्ली में एक 11 साल की लड़की की एक 20 साल के फैक्ट्री वर्कर ने हत्या कर दी. हत्या को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह अपने परिवार द्वारा डिलीवर किए गए टिफिन सप्लाई का पेंडिंग पेमेंट लेने उसके वर्कप्लेस गई थी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
बिहार का रहने वाला है आरोपी
आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले के रूप में हुई है. आरोपी इस वक्त वजीराबाद में रह रहा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को शक है कि उसने पीड़िता के साथ रेप भी किया है. हालांकि इसकी पुष्टि के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
यह भी पढ़ें: 'गली गली में कितनी केरला स्टोरी', दिल्ली मर्डर पर कपिल मिश्रा, स्वाति मालिवाल बोलीं- इससे भयानक कुछ नहीं देखा
पुलिस ने कहा कि वज़ीराबाद की रहने वाली लड़की के बारे में 21 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. पुलिस ने CCTV फुटेज को एनालाइज़ करना शुरू किया और BNS की धारा 137(2) (किडनैपिंग) के तहत केस दर्ज किया गया.
22 नवंबर को दोपहर 12.27 बजे, एक PCR कॉल ने पुलिस को खादर इलाके में एक जवान लड़की की लाश पड़ी होने की जानकारी दी. जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और एक नाबालिग की लाश मिली जिस पर चोटें दिख रही थीं. जिससे हत्या का इशारा मिल रहा था. एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि क्राइम टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने जगह का इंस्पेक्शन किया.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










