
दिल्ली: टिंडर ऐप, सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की और हनीट्रैप का खेल, जाल में ऐसे फंसाते थे
AajTak
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़े सेक्सटॉर्शन रैकेट का खुलासा किया है. इस रैकेट को सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की और लड़कों द्वारा अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चलाया जा रहा था. अमीर लोगों को हनीट्रैप के खेल में फंसाने के बाद उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़े सेक्सटॉर्शन रैकेट का खुलासा किया है. इस रैकेट को सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की और लड़कों द्वारा अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चलाया जा रहा था. अमीर लोगों को हनीट्रैप के खेल में फंसाने के बाद उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी. इस मामले का खुलासा एक करोड़ सेक्सटॉर्शन मामले में शिकायत आने के बाद हुआ. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस रैकेट का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, दिल्ली पुलिस को एक करोड़ रुपये की रंगदारी की शिकायत मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति कॉल कर रहा था और उससे एक करोड़ रुपये की मांग कर रहा था. उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी जा रही थी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) इस मामले में क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की और राजकिशोर नाम के एक संदिग्ध को डीएलएफ-2 गुड़गांव, हरियाणा से गिरफ्तार किया. पूछताछ करने पर उसने जबरन वसूली के इस मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की और अपने साथियों के बारे में भी बताया. आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-67 गुड़गांव की एक लड़की और बी-269, छतरपुर एन्क्लेव- II, दिल्ली से आर्यन दीक्षित नाम के आरोपी को दबोच लिया. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










