
दिल्ली: जहांगीरपुरी SHO पर गिरी गाज, बवाल के बाद हटाए गए
AajTak
जहांगीरपुरी में जिस तरह से दो समुदायों के बीच बवाल मचा था उसकी गाज एसएचओ राजेश कुमार पर गिरी है. उन्हें हटा दिया गया है.
दिल्ली के जहांगीरपुरी एसएचओ राजेश कुमार को हटा दिया गया है. उनकी जगह नए एसएचओ अरुण कुमार कार्यभार संभालेंगे. माना जा रहा है कि जहांगीरपुरी में जिस तरह से दो समुदायों के बीच बवाल मचा था और दिल्ली पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी उसी की गाज एसएचओ पर गिरी है.
एनडीएमसी अपनी कार्रवाई को ठहराया जायज उधर, अतिक्रमण की कार्रवाई को एनडीएमसी ने जायज ठहराया है. अपनी कार्रवाई को सही ठहराते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने जूस की दुकान के मालिक को नोटिस दिया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किया गया.
निगम की प्रतिक्रिया गणेश गुप्ता द्वारा दायर याचिका पर आई, जिसकी जूस की दुकान पिछले महीने दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी. उसने मुआवजे की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. गुप्ता ने कहा था कि उनकी दुकान को सभी जरूरी लाइसेंसों के साथ अधिकृत किया गया था.
एनडीएमसी ने कहा है कि गुप्ता की दुकान को गिराने से पहले 31 मार्च 2022 को कारण बताओ नोटिस दुकान मालिक शकुंतला देवी को दिया गया था. उन्हें एक सप्ताह के भीतर वैधता के संबंध में दस्तावेज जमा करने के लिए समय दिया गया था. हालांकि, मालिक ने शोकेस नोटिस का कोई जवाब दाखिल नहीं किया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










