
दिल्ली: जहांगीरपुरी में अब चलेगा बुलडोजर! एक्शन के लिए MCD ने मांगे 400 जवान
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा के मामले में अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराने के लिए 20 और 21 अप्रैल को अभियान चलाने का ऐलान कर दिया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुए उपद्रव के मामले में भी अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपियों की ओर से कराए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी. अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का ऐलान कर दिया है.
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से इस संबंध में नॉर्थ वेस्ट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली पुलिस के 400 जवानों को तैनात करने की मांग की है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से कहा गया है कि जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए 20 और 21 अप्रैल को अभियान चलाया जाएगा.
गौरतलब है कि दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इसे लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर को पत्र भी लिखा था. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर को लिखे पत्र में हनुमान जयंती के दिन 16 अप्रैल को शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों की ओर से पथराव किए जाने का जिक्र किया था.
उन्होंने आरोप लगाया कि इन असामाजिक तत्वों को आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय विधायक और निगम पार्षद का संरक्षण प्राप्त है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पत्र में लिखा कि इन उपद्रवियों की ओर से स्थानीय विधायक और निगम पार्षद के संरक्षण में अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया हुआ है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर को पत्र लिखकर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को चिह्नित करने की मांग की थी.य

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









