
दिल्ली जल बोर्ड घोटाला: ED के सामने CM केजरीवाल की पेशी आज, अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी करते हुए आज पेश होने के लिए कहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि ईडी के सामने पेश होने से पहले सीएम केजरीवाल राजघाट जा सकते हैं. इसलिए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है.
दिल्ली जलबोर्ड घोटाले में सूबे के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होना है. अगर सीएम केजरीवाल ED के सामने पेश होते हैं तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में BJP दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर सकते हैं. इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर है.
DCP सेंट्रल ने सर्कुलर जारी कर पुलिस फोर्स को तैयार रहने के लिए कहा है. दिल्ली पुलिस की इंटरनल रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी मिली है कि अरविंद केजरीवाल को ED नोटिस जारी हुआ है. अगर केजरीवाल ED के सामने पेश होते हैं तो मुमकिन है कि 9.30 बजे वे राजघाट चले जाएं. ऐसे में AAP समर्थक भी बड़ी संख्या में राजघाट पर जमा हो सकते हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस पूरे मामले पर ड्रोन से निगरानी करेगी. साथ ही पीसीआर वैन भी मौजूद रहेगी.
CM केजरीवाल को कब-कब जारी हुए समन
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से संबंधित केस में भी ईडी का सामना कर रहे हैं. एजेंसी ने इस केस में उन्हें 9वीं बार समन भेजा जा चुका है और 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा है. केंद्रीय एजेंसी ने इस केस में सीएम को 21 नवंबर, 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी और 4 मार्च को समन जारी किया था.
ED समन के उल्लंघन मामले में मिली जमानत
इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे. कोर्ट ने उन्हें केंद्रीय एजेंसी की शिकायत पर नोटिस जारी किया था. शिकायत पर एक सुनवाई के लिए केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेंच के सामने पेश हुए थे, लेकिन दूसरी सुनवाई के लिए कोर्ट ने उन्हें अदालत में मौजूद रहने को कहा था. मसलन, अदालत ने यह मानते हुए कि सीएम के खिलाफ लगाए गए आरोप जमानती हैं, उन्हें कुल 50 हजार रुपये के दो अलग-अलग बॉन्ड पर जमानत दे दी थी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









