
दिल्ली: चीन से पार्ट्स, स्क्रैप से मदरबोर्ड, बदल देते थे IMEI नंबर, अवैध मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़
AajTak
दिल्ली के करोल बाग थाना क्षेत्र में ऑपरेशन 'CyberHawk' के तहत पुलिस ने एक बड़े अवैध मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और IMEI टैंपरिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है. छापेमारी में 5 आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि 1826 मोबाइल फोन, हजारों बॉडी पार्ट्स, IMEI स्कैनर, सॉफ्टवेयर और लैपटॉप बरामद किए गए. दो साल से संचालित यह नेटवर्क पुरानी मदरबोर्ड खरीदकर नए पार्ट्स से अवैध मोबाइल बनाता था. पुलिस सप्लाई चेन और खरीदारों की जांच में जुटी है.
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अवैध मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन 'CyberHawk' के तहत एक बड़े और संगठित मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और IMEI टैंपरिंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
अवैध मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 1,826 मोबाइल फोन, हजारों मोबाइल बॉडी पार्ट्स, एक लैपटॉप, IMEI बदलने वाला सॉफ्टवेयर, IMEI स्कैनर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस इसे टेलीकॉम सेक्टर में होने वाले अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रही है.
करोल बाग थाना बीते 15 दिनों से क्षेत्र में मोबाइल से जुड़े अवैध कारोबारों पर निगरानी रख रहा था. इसी दौरान पुलिस को गली नंबर 22, बीदनपुरा स्थित एक बिल्डिंग में चल रही अवैध मोबाइल असेंबलिंग यूनिट के बारे में पुख्ता सूचना मिली. सूचना के मुताबिक, आरोपी पुरानी मदरबोर्ड का उपयोग कर नए बॉडी पार्ट्स के साथ मोबाइल तैयार करते थे और फिर विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए उनमें नई IMEI डालते थे.
सॉफ्टवेयर के जरिए बदल देते थे IMEI नंबर
20 नवंबर 2025 को आदित्य इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्सेसरीज़ के 4th फ्लोर पर छापा मारा गया. यहां पांच लोग मोबाइल असेंबलिंग और IMEI बदलने के कार्य में लगे मिले. पुलिस ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









