
दिल्ली: घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने किया हमला, कान काटकर किया अलग- VIDEO
AajTak
दिल्ली में एक 6 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था. तभी उस पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया और कई जगह नोच डाला. जब तक आसपास के लोग बच्चे को बचाने आते, तब वह बच्चे का कान काटकर अलग कर चुका था.
दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां के प्रेम नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने 6 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्चे को इस कदर नोचा कि उसका दाहिना कान कटकर अलग हो गया. फिलहाल बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कुत्ता मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस का घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
घर के बाहर खेल रहा था, तभी कुत्ते ने कर दिया हमला
पुलिस ने बताया कि कुत्ता मालिक की पहचान राजेश पाल के रूप में हुई है. यह घटना रविवार शाम को हुई, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. अधिकारी ने बताया कि प्रेम नगर पुलिस स्टेशन पर शाम 5.38 बजे एक PCR कॉल आई जिसमें बताया गया कि एक बच्चे को पिटबुल ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है और उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए हैं.
यह भी पढ़ें: 'बचाओ- बचाओ...' चीखता रहा डिलीवरी एजेंट, खूंखार कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा, VIDEO
शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़का विनय एन्क्लेव में अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी पिटबुल अचानक एक पड़ोसी के घर से निकला और उस पर हमला कर दिया. कुत्ता राजेश पाल (50) का है, जो पेशे से दर्जी हैं.
डेढ़ साल पहले पालने के लिए लाया था कुत्ता

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









