
दिल्ली ग्राउंड रिपोर्ट पार्ट-1: बिजली-पानी, शिक्षा-रोजगार? जानें किन मुद्दों पर पहली बार वोट डालेंगे पाकिस्तान से आए हिंदू
AajTak
मजनूं का टीला और तिब्बती मार्केट से बढ़कर थोड़ा-सा आगे जाने पर एक गुरुद्वारा दिख जाता है और इसी गुरुद्वारे के ठीक बगल से पतला सा टूटा हुआ कच्चा रास्ता एक गली के अंदर जाता है. दिल्ली में ये एक ठिकाना है पाकिस्तानी हिन्दुओं का. यहां वो शरणार्थी रहते हैं जो 2011 में पाकिस्तान से भारत आए गए.
एक ऐसा दौर भी आया जब संतों को मजनू कहा गया और जहां वो रहते थे, उस जगह को मजनूं का टीला. दिल्ली में मजनूं का टीला एक मशहूर जगह है. इसके ठीक बगल में तिब्बती मार्केट है, जहां पर तिब्बती लोगों के दुकान और मकान हैं. मजनूं का टीला और तिब्बती मार्केट से बढ़कर थोड़ा-सा आगे जाने पर एक गुरुद्वारा दिख जाता है और इसी गुरुद्वारे के ठीक बगल से पतला सा टूटा हुआ कच्चा रास्ता एक गली के अंदर जाता है. दिल्ली में ये एक ठिकाना है पाकिस्तानी हिन्दुओं का. यहां वो शरणार्थी रहते हैं जो 2011 में पाकिस्तान से भारत आए गए.
यहां लगभग अब सभी को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है. इतना ही नहीं, पाकिस्तानी हिंदू पहली बार भारत में किसी चुनाव में हिस्सा लेने जा रहे हैं. ये लोग दिल्ली चुनाव में वोट डालेंगे. कुछ लोगों के वोटिंग कार्ड बनकर तैयार हैं तो कुछ के प्रक्रिया में हैं. हम इन्हीं पाकिस्तानी हिंदुओं से मिलकर यह जानने की कोशिश की कि आखिर दिल्ली के चुनाव में उनके लिए क्या मुद्दा है और किस आधार पर वो अपने वोट का इस्तेमाल करने जा रहे हैं.
लोगों के बीच गैस, राशन कार्ड जैसे मुद्दे
सबसे पहले हम सोना दास के घर पहुंचे, जहां एक खाट पड़ी हुई थी. इसी पर सोना दास बैठे हुए थे. उनके ठीक सामने जमीन पर एक चूल्हा बना हुआ था, जिसमें लकड़ियां सुलगा दी गई और खाना बनाने की तैयारी शुरू हो चुका था. सोना दास की पत्नी रानी खाना तैयार करते-करते बोलीं कि वो अपना काम छोड़ना नहीं चाहती. वह बताती हैं कि खाना बनाने में बहुत तकलीफ होती है. सारा काम चूल्हे में ही होता है और जंगल से लकड़ियां बिन कर लानी पड़ती है. अधिकतर महिलाएं और छोटे बच्चे ही जंगल में लकड़ियां बीनने जाते हैं क्योंकि पुरुष पहले से ही घर के बाहर होते हैं.
वो कहती है कि जो उन्हें सुविधाएं देगा, वो उसी को वोट देंगे. सुविधाओं में सबसे पहले उनको गैस चाहिए. उसके बाद राशन कार्ड से अनाज भी उनके लिए एक बड़ा मुद्दा है. लेकिन इन सब के ऊपर वो कहती हैं कि जिसने उनको इस देश की नागरिकता दिलाई, सबसे पहले वह उनको ही वोट देंगी. रानी दास और सोना दास के घर में मोदी जी का एक बड़ा सा पोस्टर रखा हुआ दिखा.
'हमें फ्री बिजली पानी क्यों नहीं?'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












