
दिल्ली: गोकशी के आरोप में 40 साल के राजाराम की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी बोली- वो दूध बेचते थे
AajTak
दिल्ली में गोकशी से जुड़ी घटना सामने आई है. गोकशी के आरोप में 10-15 लोगों की भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीटकर मार दिया है. जबकि मृतक की पत्नी का दावा है कि मेरे पति आसपास के इलाकों में गाय का दूध बेचते थे. साथ ही किराए पर बैटरी रिक्शा लेकर चलाते थे.
दिल्ली में गोरक्षक का दावा करने वाले कुछ लोगों ने एक फार्महाउस में केयरटेकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि छह लोग घायल हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 10 से 15 लोग थे, जिन्हें शक था कि केयरटेकर और उसके साथी गाय का वध कर रहे हैं. इसी आधार पर वारदात को अंजाम दिया है. इसमें मामले हत्या करने वालों की गिरफ्तारी अबतक नहीं हुई है. जबकि गोहत्या के आरोप में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका के छावला इलाके में स्थित फार्महाउस में राजाराम (40) के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोमवार को इलाज के दौरान राजाराम ने दम तोड़ दिया.
पुलिस ने कहा कि एक घायल शख्स और कुछ स्थानीय लोगों की ओर से अलग-अलग शिकायतों के आधार पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. कथित गोहत्या के आरोप में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि हत्या और मारपीट के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
राजाराम के परिवार ने उनके खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि उन्हें बिना किसी कारण के स्थानीय लोगों द्वारा निशाना बनाया गया. वहीं, प्राथमिकी के अनुसार, राजाराम के घायल सहयोगियों में से एक ने कहा कि उन्हें राजाराम ने मांस के लिए गायों को मारने के लिए बुलाया था.
पुलिस ने कहा- गायों के वध की मिली थी सूचना
पुलिस ने कहा कि सूचना मिली थी कि 10 और 11 अप्रैल की रात को कुछ लोग गायों का वध कर रहे थे. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया. पुलिस टीम से पहले ही गोरक्षक होने का दावा करने वाले 10-15 अज्ञात लोग फार्महाउस पहुंचे और अंदर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









