दिल्ली: खतरे के निशान के पार हुई यमुना, सरकार ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार
ABP News
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ने के कारण खतरे के निशान के पार हो गया है. दिल्ली के फ्लड एंड इरिगेशन मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि फ्लड की स्थिति पैदा होती है तो हम तैयार हैं.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है और फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान के पार हो गया है. हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंच रहा है जिसके चलते यमुना का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार सुबह 11 बजे यमुना में जलस्तर 205.34 मीटर पर पहुंच गया है. जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है. सुबह 10 बजे ही यमुना में जलस्तर 205.32 मीटर पहुंच गया था. यमुना में हाई फ्लड लेवल का निशान 207.49 मीटर है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












