
दिल्ली: खतरनाक प्रदूषण के बीच DU और JNU का अहम फैसला, ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने का ऐलान
AajTak
जेएनयू प्रशासन ने कहा,
राष्ट्रीय राजधानी में खतरनाक प्रदूषण की वजह से शिक्षण संस्थानों पर भी बुरा असर पड़ रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू में ऑनलाइन क्लासेज चलाने का फैसला लिया गया है. दिल्ली विश्वविद्यालय में 23 नवंबर तक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 22 नवंबर तक ऑनलाइन क्लासेज चलेंगी.
यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है, जब दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु गुणवत्ता "खतरनाक रूप से उच्च" स्तर पर पहुंच गई है, जिससे स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. सोमवार शाम 4 बजे, दिल्ली का AQI 494 था.
दिल्ली विश्वविद्यालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा, "फिजिकल मोड" में रेगुलर क्लासेज 25 नवंबर को फिर से शुरू होंगी.
जेएनयू ने अपने बयान में कहा कि वह 22 नवंबर तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करेगा. हालांकि, विश्वविद्यालयों ने कहा कि एग्जाम और इंटरव्यू के कार्यक्रम में कोई भी बदलाव नहीं होगा.
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की स्थिति को "मेडिकल इमरजेंसी" करार दिया है और संस्थानों से पब्लिक हेल्थ के मद्देनजर निवारक उपाय करने का आग्रह किया है. शहर की हवा को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख कारण मौसम की स्थिति और पराली जलाना है. खराब हवा की वजह से क्षेत्र के कई स्कूल और कॉलेज पहले ही ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर चुके हैं.
प्रदूषण के चलते बदली ऑफिस की टाइमिंग दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है. अब एमसीडी के दफ्तरों में सुबह 8:30 से लेकर शाम 5:00 बजे तक काम होगा. वहीं दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 6:30 तक काम करेंगे. बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर दफ्तरों को अलग-अलग समय खोलने और बंद करने का फैसला लिया गया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







