दिल्ली को वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत... लगातार दूसरे दिन कम दर्ज हुआ AQI
AajTak
CPCB के अनुसार, गुरुवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 234 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले इसी समय यह 271 था. शहर में काम कर रहे 40 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 10 स्टेशनों पर AQI 200 से नीचे यानी ‘मध्यम’ श्रेणी दर्ज की गई.
राजधानी दिल्ली ने लगातार दूसरे दिन प्रदूषण से थोड़ी राहत की सांस ली है. गुरुवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) घटकर 234 पर पहुंच गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 234 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले इसी समय यह 271 था. मंगलवार को 4 बजे AQI 412 के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी में था, जिसके मुकाबले यह सुधार काफी अहम माना जा रहा है.
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की प्रदूषण स्थिति में परिवहन से निकलने वाला धुआं और पड़ोसी शहरों से आने वाला प्रदूषण अब भी बड़ी भूमिका निभा रहा है. शहर में काम कर रहे 40 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 10 स्टेशनों पर AQI 200 से नीचे यानी ‘मध्यम’ श्रेणी दर्ज की गई. इनमें लोधी रोड, आईआईटी दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और आया नगर शामिल हैं. वहीं 27 स्टेशन अब भी ‘खराब’ श्रेणी में रहे.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दो इलाकों जहांगीरपुरी और बवाना में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ दर्ज की गई, जहां AQI 300 से ऊपर रहा.
CPCB के मानकों के अनुसार, 0 से 50 तक AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.
एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए बनाए गए डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के कुल प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदान वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन का रहा, जो 18.5 प्रतिशत था. इसके बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों की औद्योगिक गतिविधियां (9.5 प्रतिशत), निर्माण कार्य (2.5 प्रतिशत) और कचरा जलाने से होने वाला प्रदूषण (1.6 प्रतिशत) रहा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






