
दिल्ली: कोरोना से टूटती सांसों की डोर, इन तीन बड़े अस्पतालों में लग रहे प्लांट, ऑक्सीजन के लिए जानें क्या है तैयारी
AajTak
राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है. ऐसे में ऑक्सीजन से टूटती सांसों की डोर को थामने के लिए सरकार की ओर से खूब प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन रोजाना आने वाले मौत के आंकड़े डरा रहे हैं. वहीं अब उत्तरी नगर निगम में तीन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं.
राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच लोग ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं. ऐसे में नार्थ दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले तीन बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की दिशा में काम शुरु हो गया है. वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. नगर निगम का होगा प्लांट नार्थ दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने मेयर जय प्रकाश के साथ हॉस्पिटल में लगने वाले प्लांट का जायजा लिया. मेयर जय प्रकाश ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए हमारी कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से इंडियन ऑयल से बात चल रही है. उन्होंने नगर निगम फाइल भेज दी है. जैसे ही से फाइल को अनुमति मिलेगी और फंड आ जाएगा निगम एक माह के अंदर एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर देगा. मेयर की मानें तो उत्तरी दिल्ली नगर निगम का यह खुद का ऑक्सीजन प्लांट होगा. अस्पताल में जो मरीज आने वाले वक्त में एडमिट होंगे, उनको ऑक्सीजन की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा, जो इस वक्त दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों में लोगों को जूझना पड़ रहा है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.








