
दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद MP, राजस्थान और यूपी में भी अलर्ट, अवैध कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा
AajTak
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी कोचिंग एरिया में सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, सीएम योगी ने भी कड़ाई के निर्देश दिए हैं. सोमवार को कोटा के बेसमेंट में चल रही 13 लाइब्रेरी को बंद करने का आदेश दिया गया है.
दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए कोचिंग हादसे के बाद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार भी स्टूडेंट्स एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में आ गई हैं. राजस्थान की कोचिंग मंडी कहे जाने वाले कोटा में प्रशासन सतर्क हो गया है. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी कोचिंग एरिया में सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, सीएम योगी ने भी कड़ाई के निर्देश दिए हैं. सोमवार को कोटा के बेसमेंट में चल रही 13 लाइब्रेरी को बंद करने का आदेश दिया गया है. साथ ही लाइब्रेरी मालिकों को हिदायत दी गई है कि अगर आदेश का उल्लंघन किया गया तो लाइब्रेरी को सील कर दिया जाएगा.
योगी सरकार का निर्देश यूपी के अपर मुख्य सचिव नितिन गोकर्ण ने सभी विकास प्राधिकरणों को निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि बेसमेंट में अवैध गतिविधियों को रोकें. साथ ही बारिश में बेसमेंट में खुदाई पर भी रोक लगाई गई है.प्रशासन को दिए निर्देश में कहा गया है कि अगर बहुत जरूरी है तो सभी सुरक्षा व्यवस्था पूरी करने के बाद ही खुदाई की जाए. सरकार के निर्देश में कहा गया है कि अगर कोई हादसा हुआ तो संबंधित अफसरों की जवाबदेही तय होगी.
कोटा में प्रशासन सख्त सोमवार को नगर निगम कोटा उत्तर /दक्षिण की फायर टीम द्वारा नगर डिस्टिक सेंटर, लैंडमार्क सिटी, कोरल पार्क और राजीव गांधी नगर में संयुक्त कार्रवाई की गई. बेसमेंट में बनी लाइब्रेरियों का निरीक्षण किया गया और बेसमेंट में संचालित हो रही लाइब्रेरी को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया. साथ ही हिदायत भी दी गई कि अगर भविष्य में कोई गड़बड़ी पाई गई तो इन्हें सील कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली कोचिंग हादसाः मुखर्जी-राजेंद्र नगर में फिर चली सीलिंग ड्राइव, अब तक 19 सेंटर्स हुए सील
मध्य प्रदेश सरकार भी हुई सख्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.इस संबंध में सोमवार को सीएम मोहन यादव ने एक समीक्षा बैठक भी की.सीएम ने प्रदेश में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग के स्थानों में जल भराव होने पर जल निकासी की व्यवस्था देखने और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि 16 नगर निगम कमिश्नर्स को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों और अन्य धर्मशालाओं और संस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपें.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







