
दिल्ली कोचिंग हादसे की जांच करेगी गृह मंत्रालय की कमेटी, LG ने किया मृतकों के परिजनों को 10 लाख की मदद का ऐलान
AajTak
गृह मंत्रालय ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राउज आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट स्थित लाइब्रेरी में हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है. कमेटी हादसे के कारणों का पता लगाएगी, जिम्मेदारी तय करेगी, उपाय सुझाएगी और नीतिगत बदलाव की सिफारिश करेगी. वहीं दिल्ली के एलजी ने मृतकों के परिवार वालों के लिए 10 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है.
गृह मंत्रालय ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राउज आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट स्थित लाइब्रेरी में हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है. कमेटी हादसे के कारणों का पता लगाएगी, जिम्मेदारी तय करेगी, उपाय सुझाएगी और नीतिगत बदलाव की सिफारिश करेगी. वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मृतकों के परिवार वालों के लिए 10 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है.
बनाई गई कमेटी में गृह मंत्रालय द्वारा के अतिरिक्त सचिव, दिल्ली सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त, फायर एडवाइजर और गृह मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव सहित कई प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे, जो संयोजक के रूप में काम करेंगे.
मृतकों के परिवार के लिए 10 लाख की मदद का ऐलान
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हादसे में जान गंवाने वाले तीनों यूपीएससी एसपिरेंट्स के परिवार वालों को 10 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है. राज निवास की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, एलजी ने पुष्टि की कि उन्होंने घटना के बारे में उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की. एलजी ने उन्हें 24 घंटे के भीतर दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिन्हें इस घटना के लिए जिम्मेदार माना जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली कोचिंग हादसे में श्रेया की मौत से सदमे में परिवार, आखिर भ्रष्टाचारी सिस्टम पर होगी कार्रवाई? देखें विशेष
कोचिंग हादसे में तीन स्टूडेंट्स ने गंवाई जान

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







