
दिल्ली कोचिंग हादसाः मुखर्जी-राजेंद्र नगर में आज भी चली सीलिंग ड्राइव, अब तक 19 सेंटर्स हुए सील
AajTak
सोमवार को एमसीडी ने नेहरू विहार स्थित कोचिंग सेंटर दृष्टि (द विजन) को सील कर दिया. एमसीडी ने बताया कि सर्वे के दौरान दिल्ली के नेहरू विहार स्थित टावर नंबर 1,2 और 3 के संयुक्त बेसमेंट में कोचिंग चलती हुई पाई गई, जिसे सील कर दिया गया है.
दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU's IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद से दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम का लगातार एक्शन जारी है. अब तक 19 सेंटर्स सील किए गए हैं. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने इस एक्शन की जानकारी देते हुए कहा कि एमसीडी ने अपना एक्शन शुरू कर दिया है और आज राजेंद्र नगर और मुख़र्जी नगर में सीलिंग ड्राइव चलाई गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में JE को टर्मिनेट और AE को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही दिल्ली में नगर निगम से परमिशन लिए बिना चल रहे कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं. क्या बोलीं मेयर शैली ओबेरॉय शैली ओबेरॉय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मैंने एमसीडी कमिश्नर को लेटर लिखकर अवैध कोचिंग संस्थानों पर एक्शन लेने को कहा. साथ ही इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी एक्शन लेने को कहा. शैली ने बताया कि रविवार को राजेंद्र नगर में सीलिंग ड्राइव चलाकर 13 अवैध संस्थानों को सील किया गया था. सोमवार को भी सीलिंग ड्राइव के तहत 6 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया.
मेयर ने कहा कि एमसीडी, जल बोर्ड और पीडब्लूडी के अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग में पूरे दिल्ली में चल रहे ऐसे अवैध संस्थानों पर एक्शन के निर्देश दिए गए हैं.उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को भी इस मामले में जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.सोमवार को इन संस्थानों पर हुआ एक्शन 1-दृष्टि IAS संस्थान. प्लॉट एरिया (1200 sqm) 2. वाजी राम IAS इंस्टीट्यूट (700 sqm) 3- वाजीराम और रवि इंस्टीट्यूट (700 sqm). 4. वाजीराम और आईएएस हब (1200 sqm) 5. श्रीराम IAS इंस्टीट्यूट (700 sqm)
अवैध अतिक्रमण पर हुआ एक्शन
MCD ने एक्शन लेते हुए करोल बाग के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सहित 5 संपत्तियों और सिविल लाइन जोन में एक संपत्ति को सील कर दिया. साथ ही करोल बाग जोन के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर्स के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया. इसके अलावा एमसीडी सभी जोनों में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए एक सर्वेक्षण भी कर रही है.
नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों का सर्वे कर रही एमसीडी दक्षिण क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने के लिए 60 लाइब्रेरी और 8 कोचिंग संस्थानों को नोटिस दिया है. एमसीडी सभी क्षेत्रों में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए एक सर्वेक्षण भी कर रही है.
मुखर्जी नगर में हुआ एक्शन सोमवार को एमसीडी ने नेहरू विहार स्थित कोचिंग सेंटर दृष्टि (द विजन) को सील कर दिया. एमसीडी ने बताया कि सर्वे के दौरान दिल्ली के नेहरू विहार स्थित टावर नंबर 1,2 और 3 के संयुक्त बेसमेंट में कोचिंग चलती हुई पाई गई, जिसे सील कर दिया गया है.अपनी इस कार्रवाई के बारे में बताया हुए निगम ने कहा कि एमसीडी ने कोचिंग/शिक्षण उद्देश्य के लिए बेसमेंट का इस्तेमाल करने के बिल्डिंग निमयों के उल्लंघन के लिए दृष्टि विजन आईएएस को सील कर दिया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









