
दिल्ली कैंट केस: परिवार की सहमति से हुआ नाबालिग लड़की के शव के अवशेष का अंतिम संस्कार
AajTak
दिल्ली कैंट इलाके में जिस नाबालिग बच्ची की मौत हुई थी, उसके शव के अवशेषों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में परिवार की सहमति से अंतिम संस्कार हुआ है.
दिल्ली कैंट इलाके में जिस 9 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत हुई थी, उस बच्ची के अवशेषों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है. दिल्ली पुलिस काकहना है कि लड़की के घरवालों ने अस्पताल में डॉक्टरों से अवशेष लिया, जिसके बाद वे पुराने नंगल श्मशान में अवशेषों को लेकर आए. 15-20 परिचितों की मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस बात की जानकारी डीएसपी अंकित प्रताप सिंह ने दी.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










