
दिल्ली के Rau's IAS कोचिंग सेंटर हादसे में दो अफसरों पर गिरी गाज, LG ने कार्रवाई को दी मंजूरी
AajTak
दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना ने राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे में दो अग्निशमन अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई को मंजूर दी है. पिछले साल 27 जुलाई को बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी में जलभराव से तीन छात्रों की मौत हुई थी.
दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वी.के. सक्सेना ने राजेंद्र नगर के Rau's IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने के कारण 3 छात्रों की मौत के मामले में दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के दो अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को मंजूरी दे दी है. राज निवास के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ये दोनों 'ग्रुप ए' अधिकारी पिछले साल इस घटना के बाद निलंबित कर दिए गए थे.
दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया, 'दिल्ली एलजी ने सेंट्रल सिविल सर्विस (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल, 1965 के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को मंजूरी दी है. एलजी वीके सक्सेना ने सर्विलांस डायरेक्टोरेट को निर्देश दिए हैं कि इन अनुशासनात्मक कार्यवाहियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए.'
यह भी पढ़ें: दिल्ली में BJP सरकार जल्द शुरू करेगी 100 'अटल कैंटीन', गरीबों को ₹5 में मिलेगा भरपेट खाना
क्या है पूरा मामला?
पिछले साल 27 जुलाई को राजेंद्र नगर में Rau's IAS स्टडी सर्कल के बेसमेंट में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया था. कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में लाइब्रेरी संचालित हो रहा था, इसके चलते तीन छात्र जलभराव में फंस गए और उनकी मौत हो गई थी. एलजी ने जिन दोनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उन्होंने 1 जुलाई 2024 को फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी करने के लिए बिल्डिंग का इंस्पेक्शन किया था और बेसमेंट को अवैध रूप से बैठने के कमरे/लाइब्रेरी के रूप में उपयोग करने की अनुमति दे दी थी.
उन दोनों अधिकारियों के द्वारा दिए गए गलत सूचना के आधार पर 9 जुलाई 2024 को दिल्ली फायर सर्विस ने जिस बिल्डिंग में Rau's IAS स्टडी सर्कल चल रहा था, उसे फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी कर दिया था. दोनों अधिकारियों को बेसमेंट में लाइब्रेरी चलाने के संबंध में तथ्यों को छिपाने और मामले को उचित प्राधिकारी के समक्ष रिपोर्ट नहीं करने के लिए जिम्मेदार माना गया. जिला मजिस्ट्रेट की जांच के बाद पिछले साल एलजी वी.के सक्सेना ने दोनों फायर सेफ्टी अधिकारियों को निलंबित कर दिया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








