
दिल्ली के 5 आइकोनिक 'गड्ढों' की कहानी, जिनकी तस्वीरें हर बारिश पर देशभर में दिल्ली के डूबने का मैसेज पहुंचाती हैं
AajTak
मानसून की पहली बारिश ने ही दिल्ली की हालत खराब कर दी. ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर लगने लगा कि जैसे पूरी दिल्ली में कमोवेश यही हाल हो. मुनिरका, मिंटो रोड, प्रगति मैदान टनल, आजादपुर अंडरपास, औखला अंडरपास जैसी जगहों की तस्वीरों से ही पूरे देश में ऐसा मैसेज जाता है.
अंडर पास में फंसी कार, टायर तक भरे पानी से गुजरती बस, कमर तक पानी से निकलते लोग तो कहीं गलियों में चलती नाव... मानसून की पहली बारिश ने ही दिल्ली में व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी. जगह-जगह से बद्तर हालातों की तस्वीरें सामने आने लगीं. यमुना नदी के किनारों पर बसे इलाकों पर तो नाव तक चलानी पड़ी.
मिंटो रोड, मुनारिका, ओखला और आजादपुर अंडरपास सहित दिल्ली के कई इलाकों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं. जिन्हें देशभर में देखा गया. टीवी पर प्रसारित होने के बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं, जिसके बाद दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों के पास दूर-दूर से उनके परिवार और परिजनों के फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया.
ऐसा नहीं है कि हाल-फिलहाल में हुई बारिश से पूरी या आधी दिल्ली में जगह-जगह पानी भर गया है. लेकिन कुछ ऐसे 'गड्ढे' हैं, जहां से हर बार की तरह इस बार भी डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. तो आइए जानते हैं दिल्ली के उन पांच 'गड्ढों' के बारे में, जहां से हर बार बारिश के सीजन में जलभराव की फोटो सामने आती हैं.
1. मिंटो रोड अंडरपास
दिल्ली के वीवीआईपी इलाके कनॉट प्लेस (CP) से बेहद नजदीक विवेकानंद रोड पर मिंटो रोड अंडरपास है. इसका नाम बदलकर शिवाजी ब्रिज कर दिया गया है. बता दें कि मिंटो रोड (अब विवेकानंद रोड) कनॉट प्लेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और पुरानी दिल्ली के अजमेरी गेट से जोड़ती है. इस अंडरपास के नीचे जलभराव की तस्वीरें काफी सुर्खियां बटोरती हैं. 2018 में मानसून की पहली बारिश के बाद यहां काफी ज्यादा पानी भर गया. उस समय एक फोटो देशभर में चर्चा का विषय बनी, जिसमें एक बस आधी डूबने के बाद अंडरपास के बीचोंबीच फंस गई थी. हालांकि, इस बार पानी के निकासी की बेहतर व्यवस्था करने के कारण वैसे हालात नहीं बने. लेकिन तब भी 8 जुलाई की बारिश के बाद अंडरपास को अस्थाई तौर पर बंद करना पड़ा.
2. ओखला अंडरपास

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.







