
दिल्ली के स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पूरे हफ्ते में आए तीन धमकीभरे ईमेल
AajTak
आज एक बार फिर दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके साथ ही ये इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे जाने की तीसरी घटना है.
आज सुबह यानी शनिवार को एक बार फिर दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके साथ ही ये इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे जाने की तीसरी घटना है.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, हमें सुबह 6:09 बजे डीपीएस आरके पुरम में बम होने की धमकी के बारे में फोन आया. अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम का पता लगाने वाली टीमें स्कूल पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला लेकिन तलाशी जारी है. इससे पहले शुक्रवार को, लगभग 30 स्कूलों को ईमेल पर बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद कई एजेंसियों ने उनके परिसरों की तलाशी शुरू कर दी. इससे पहले, सोमवार को कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे. तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने उन धमकियों को अफवाह करार दिया था.
8 दिसंबर की रात भी आया था मेल
इससे पहले दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को 8 दिसंबर की रात करीब 11:38 बजे इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था जिनमें डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल भी शामिल थे. जिसमें दावा किया गया कि उनके कैंपस में बम लगाए गए हैं. मेल में कहा गया कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा. मेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के एवज में 30 हजार डॉलर की मांग की थी.
स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को वापस भेज दिया और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम स्कूलों में पहुंची और यहां परिसरों की तलाशी ली. जांच के बाद कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










