
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में कबाड़ी वाले की चाकू से गोदकर हत्या, एक महीने से चल रहा था विवाद
AajTak
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक कबाड़ी वाले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. उसका करीब एक महीने से विवाद चल रहा था, जिस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक कबाड़ी वाले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों ने उसकी हत्या की, उनके साथ करीब एक महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि रविवार को उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक कबाड़ी वाले की उसकी दुकान के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. सब्जी मंडी पुलिस थाने को शाम 4.13 बजे इस घटना के संबंध में एक कॉल मिली थी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि दो लोगों ने विजय की उसकी दुकान के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक महीने से दुश्मनी चल रही थी. बीते 20 मार्च को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया था.
उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों की पत्नियों ने एक-दूसरे पर यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगाए थे. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्लीयर होगा कि कबाड़ी वाले की जान ऐसे चाकू से गोदकर क्यों ली गई? फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है. आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









