
दिल्ली के संगम विहार में गैंगवार, खूनी खेल में 3 घायल, हॉस्पिटल में भर्ती
AajTak
दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक घंटे तक खूनी खेल चलता रहा. जानकारी के मुताबिक, नासिर नाम के युवक को सरेराह गोली मार दी गई. इसके बाद लोगों ने आरोपियों पर हमला कर दिया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में बीती रात गैंगवार होने का मामला सामने आया है. इस वारदात में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह खूनी खेल करीब एक घंटे तक चलता रहा और नासिर नाम के युवक को सरेराह गोली मार दी गई. गोली पीड़ित की गर्दन में लगी है.
आरोपी जब नासिर के दूसरे साथी को मारने जा रहे थे, तो नासिर के परिवार के लोगों ने दोनों हमलावरों को घेर लिया. परिजन और दूसरे लोगों ने हमलावर साहिल और राहुल से पिस्टल छीन ली और दोनों पर हमला कर दिया.
साहिल को मौके पर ही ताबड़तोड़ हमला करके अधमरा कर दिया गया. वहीं, राहुल को पैर के अलावा कई जगह जगह पर चोटों आई हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि नासिर और साहिल की हालत बहुत ही गंभीर है और दोनों आईसीयू में भर्ती हैं.
मंगोलपुरी में ज्वेलरी शोरूम में लूट
उत्तरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शनिवार शाम के वक्त नकाबपोश लुटेरों के एक ग्रुप ने ज्वेलरी शोरूम में चाकू की नोंक पर करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए, जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक, लुटेरों ने शोरूम से निकलने के बाद अन्य दुकानों को भी लूटने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए उन पर लाल मिर्च पाउडर फेंका, जिससे लुटेरे भागने को मजबूर हो गए.
एजेंसी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मंगोलपुरी के वाई-ब्लॉक इलाके में स्थित शोरूम के मालिक ने बताया कि लुटेरों की संख्या करीब आठ थी. वो चाकुओं से लैस थे और उन्होंने शो रूम में घुसते ही शीशे की अलमारियों को तोड़ दिया. लुटेरों ने ग्राहकों के साथ मारपीट करते हुए उनकी कीमती चीजें भी छीन लीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










