
दिल्ली के व्लॉगर के साथ ट्रेन में गंदी हरकत, VIDEO शेयर कर बताई आपबीती
AajTak
दीपक समल नाम के इस शख्स का कहना है कि वो 25 अप्रैल को दोनयी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था, तभी उसके साथ ऐसा हुआ. रंगपारा पर ट्रेन से उतरने के बाद दीपक ने ये वीडियो बनाया.
दिल्ली के एक व्लॉगर और ट्रैवल एजेंट ने ट्रेन में अपने साथ यौन शोषण होने का गंभीर आरोप लगाया है. उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया. इसमें बताया कि ट्रेन में एक 'RPF अफसर' ने उसके साथ क्या किया. वो गुवाहाटी से रंगपाड़ा की तरफ जा रहा था. व्लॉगर ने कहा कि अफसर ने उसके 'प्राइवेट पार्ट को पकड़ लिया.' दीपक समल नाम के इस शख्स का कहना है कि वो 25 अप्रैल को दोनयी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था, तभी उसके साथ ऐसा हुआ.
उसने कहा, 'मैं सो रहा था जब एक RPF अफसर ने मेरे चेहरे पर टॉर्च मारी. मैं उठा तो देखा कि वो नियमित जांच कर रहा था. चूंकि मेरा स्टेशन आने वाला था तो मैंने उससे पूछा कि स्टेशन कितनी दूर है. उसने कहा कि जल्द ही आने वाला है और फिर वो मेरी बर्थ में बैठ गया. फिर उसने मुझसे मेरी पहचान, व्यवसाय और डेस्टिनेशन के बारे पूछकर सवालों की झड़ी लगा दी. मैंने अपना सामान इस तरह रखा था कि बहुत कम जगह बची थी. वो मेरे पैरों के पास बैठा था और उसके कूल्हे मेरे पैरों से टच हो रहे थे. मैंने मान लिया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वो कम जगह पर बैठा है.'
दीपक ने आगे कहा, 'फिर उसने अपनी कोहनी से मेरे गुप्तांगों को दबाना शुरू कर दिया. पहले तो मुझे लगा कि ये गलती से हुआ है क्योंकि ट्रेन भी चल ही रही थी. लेकिन फिर से यही चीज करने लगा. थोड़ी देर बाद, उसने सचमुच मेरे प्राइवेट पार्ट को पकड़ लिया.' दीपक ने कहा कि जब वो विरोध करते हुए बोला तो अफसर ने उसे कहा, 'टाइम पास.' रंगपाड़ा पर ट्रेन से उतरने के बाद दीपक ने ये वीडियो बनाया. उसने रेलवे मदद पर इसकी शिकायत भी की. जहां भारतीय रेलवे से जुड़ी शिकायत की जाती हैं.
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










