
दिल्ली के वसंत विहार में रैनबसेरे में लगी आग, झुलसकर दो लोगों की मौत
AajTak
दिल्ली के वसंत विहार के कुली कैंप रैन बसेरा में आग लगने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अर्जुन और 42 वर्षीय विकास के रूप में हुई. दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. शव पूरी तरह झुलसे हुए मिले. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आग लगने की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है.
दिल्ली के वसंत विहार के कुली कैंप स्थित रैन बसेरा में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अर्जुन और 42 वर्षीय विकास के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने के बाद तलाशी के दौरान दोनों मृतक पूरी तरह झुलसे हुए पाए गए. पुलिस इस हादसे के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और आग लगने की सही वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











