
दिल्ली के भजनपुरा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से कुचलकर 2 साल के मासूम की मौत
AajTak
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मेन दिल्ली दरबार रोड पर रविवार की दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना रविवार दोपहर की है. दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है. ट्रैक्टर चालक की पहचान 25 साल के रफीक के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को रविवार की दोपहर करीब 1 बजकर 39 मिनट पर फोन कॉल आई. फोन कॉल के जरिए पुलिस को ये जानकारी मिली कि भजनपुरा में मेन दिल्ली दरबार रोड पर ट्रैक्टर ने एक दो साल के बच्चे को कुचल दिया है. सूचना पाकर दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चालक रफीक को हिरासत में ले लिया.
दिल्ली पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि मेन दिल्ली दरबार रोड पर ट्रैक्टर ने दो साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया. घटना के बाद बाद लोगों ने ट्रैक्टर को रोक लिया और चालक को भी पकड़ लिया. हादसे की सूचना पुलिस को देने के बाद बच्चे के परिजन उसे लेकर नजदीकी पंचशील अस्पताल पहुंचे.
पंचशील अस्पताल के डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर सर गंगाराम हॉस्पिटल पहुंचे. सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने भी बच्चे को मृत घोषित कर दिया. दोनों हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने जब बच्चे को मृत घोषित कर दिया, तब इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई.
जानकारी पाकर पहुंची पुलिस की टीम ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. ट्रैक्टर की चपेट में आकर जान गंवाने वाले मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है. हादसे के कारणों को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







