
दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस Vs AAP... केजरीवाल के बयान पर भड़के पवन खेड़ा
AajTak
दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी संग्राम छिड़ गया है. हाल ही में रायपुर पहुंचकर अरविंद केजरीवाल ने वहां के स्कूलों की स्थिति को भयानक बताया था तो वहीं अब पवन खेड़ा ने केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया है.
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले दिल्ली में अलका लांबा के बयान ने दोनों दलों के राजनीतिक जंग छेड़ दी थी तो वहीं अब छत्तीसगढ़ में अरविंद केजरीवाल के बयान ने सरगर्मी बढ़ा दी है.
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल शनिवार को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ पहुंचे. रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने वहां के स्कूलों की स्थिति की जमकर आलोचना की थी. इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे.
केजरीवाल के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?
केजरीवाल के हमले से कांग्रेस बुरी तरह भड़क गई है. सीनियर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीएम केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्हें दिल्ली में अपनी सरकार के प्रदर्शन की तुलना पिछली शीला दीक्षित सरकार के साथ करना चाहिए. खेड़ा ने यह भी कहा,'अगर केजरीवाल तैयार हैं तो दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व सरकार बनाम वर्तमान AAP सरकार के प्रदर्शन पर बहस की जा सकती है. उन्हें रायपुर की फ्लाइट लेने से पहले दिल्ली पर बात करनी चाहिए, जो शहर रसातल में जाता जा रहा है.'
रमन सिंह सरकार से की जाएगी तुलना
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग प्रमुख खेड़ा ने आगे कहा,'सही मायनों में छत्तीसगढ़ सरकार की तुलना पिछली रमन सिंह सरकार से की जाएगी. अगर वो (केजरीवाल) बहस के लिए तैयार हैं तो अपने पसंद का विषय चुन सकते हैं. बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों ही कई विपक्षी दलों को साथ लेकर बनाए गए गठबंधन इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) का हिस्सा हैं. हालांकि, राज्यों की सियासत को लेकर दोनों पार्टियों के बीच गहरे मतभेद हैं.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








