
दिल्ली के पहाड़गंज में दो साल की बच्ची को कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
AajTak
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में दो साल की मासूम बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई. बच्ची सड़क पर खेल रही थी, तभी पीछे से एक काली हुंडई वेन्यू कार आई और उसे कुचल दिया. इलाज के दौरान मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया. जिस कार से यह दुर्घटना हुई उसे 15 साल का नाबालिग लड़का चला रहा था. इस मामले में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. दो साल की मासूम बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई. यह हादसा रविवार शाम करीब 6:15 बजे हुआ जब बच्ची सड़क पर खेल रही थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क पर खेल रही थी, तभी पीछे से एक काली हुंडई वेन्यू कार आई और उसे कुचल दिया.
बच्ची को कार के नीचे आते देख आसपास के लोग दौड़ पड़े. एक शख्स ने तुरंत बच्ची को उठाया और दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया.
नाबालिग चला रहा था कार, पिता गिरफ्तार
जांच के दौरान पता चला कि जिस कार से यह दुर्घटना हुई, वह बच्ची के पड़ोसी की थी. उस वक्त कार 15 साल का नाबालिग लड़का चला रहा था, जो उसी परिवार का बेटा था. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है और कार मालिक, जो उसका पिता है, उसे भी हिरासत में लिया गया है.
इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








