
दिल्ली के तीन अस्पतालों में गर्मी से 45 मौतें... निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे 142 शव
AajTak
दिल्ली और NCR में भीषण गर्मी ने इस बार लोगों को बेहाल कर दिया. लोगों को तेज धूप और लू से बचने की सलाह दी गई. हालांकि कल से कुछ राहत है. दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों में 45 मौतें दर्ज की गई हैं. वहीं निगमबोध घाट पर बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए 142 शव लाए गए. आमतौर पर यहां 50-60 अंतिम संस्कार होते हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पतालों में संदिग्ध रूप से गर्मी से संबंधित (heatwave) बीमारियों के कारण 45 मौतें दर्ज की गई हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. दिल्ली पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रही है. गुरुवार सुबह हल्की बारिश के कारण कुछ राहत मिली. शहर के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के कारण मरने वालों और मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई.
एजेंसी के अनुसार, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. अजय चौहान ने कहा कि 27 मई से 19 जून की सुबह 9 बजे के बीच अस्पताल में हीटस्ट्रोक के 47 मामले आए. इसके बाद अगले 24 घंटों में हीटस्ट्रोक के 26 मरीज अस्पताल में लाए गए.
डॉक्टर ने बताया कि 27 मई से 19 जून की सुबह 9 बजे के बीच अस्पताल में हीटस्ट्रोक से 11 लोगों की संदिग्ध रूप से मौतें हुईं. इसके बाद अगले 24 घंटों में 7 लोगों की संदिग्ध रूप से मौतें दर्ज की गईं. वर्तमान में आरएमएल अस्पताल में गर्मी से संबंधित बीमारियों के 32 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 26 या तो बहुत बीमार हैं या वेंटिलेटर पर हैं.
यह भी पढ़ें: मक्का में हीटवेव के बीच हज यात्रा के दौरान अबतक 90 भारतीयों ने गंवाई जान
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल में भीषण गर्मी की शुरुआत से अब तक 24 मौतें दर्ज की गई हैं. अस्पताल में गुरुवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच छह नए मरीज भर्ती हुए और दो मौतें हुईं. उन्होंने कहा कि अस्पताल में गर्मी से संबंधित बीमारियों के कुल 47 मरीज हैं, जिनमें से 29 की हालत गंभीर है.
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि 16 जून से अब तक गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण 62 मरीज भर्ती हुए हैं, जबकि अब तक मरने वालों की संख्या 24 है. सफदरजंग अस्पताल में गर्मी से संबंधित बीमारी वाले मरीजों के लिए 23 बेड वाला वार्ड बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








