
दिल्ली के चिड़ियाघर में बजने वाली है शहनाई, 'शंकर' की दुल्हन के लिए US एंबेसी से किया गया संपर्क
AajTak
दिल्ली के चिड़ियाघर में शहनाई बजाने की तैयारियां चल रही हैं. अफ्रीकन मूल के 27 साल के हाथी 'शंकर' के लिए दुल्हन की तलाश की जा रही है. इसके लिए US एंबेसी से भी संपर्क किया गया है. वह साल 1998 में दिल्ली चिड़ियाघर लाया गया था. बता दें कि साल 2001 तक शंकर अपने पार्टनर के साथ रहता था.
दिल्ली के चिड़ियाघर में शहनाई बजने की तैयारियां चल रही हैं. दरअसल, दिल्ली चिड़ियाघर में 'शंकर' की दुल्हनिया की तलाश तेज हो गई. शंकर 27 साल का अफ्रीकन मूल का हाथी है. वह साल 1998 में दिल्ली चिड़ियाघर लाया गया था. बता दें कि साल 2001 तक शंकर अपने पार्टनर के साथ रहता था.
मगर, एक बीमारी ने उनकी पार्टनर को उनसे छीन लिया. तब से कई सालों से शंकर अपनी नई दुल्हन के इंतजार में है. इसको देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन भी पूरी जोर-शोर से दुल्हनिया तलाशने में जुट गए हैं. इसके लिए सभी चिड़िया घरों से संपर्क किया जा रहा है.
साथ ही वैश्विक पटल पर भी शंकर के लिए दुल्हन की तलाश की जा रही है. दिल्ली चिड़ियाघर की डायरेक्टर आकांक्षा महाजन बताती हैं कि शंकर के साथ साल 2001 तक एक पार्टनर थी. मगर, किसी बीमारी से उसकी मौत हो गई. इसके बाद से शंकर अकेला है.
उसके लिए दुल्हनिया ढूंढने के लिए दुनिया भर के चिड़िया घरों में बातचीत की जा रही है. कहीं-कहीं अफ्रीकन हथनी मिली भी हैं, लेकिन उनकी उम्र कम है. उसके लिए कम से कम 20 से 22 साल तक की पार्टनर ढूंढी जा रही है.
US एंबेसी से किया गया संपर्क
शंकर के लिए दुल्हन ढूंढने की कोशिश में यूएस एंबेसी की भी मदद ली जा रही है. दरअसल, सेंट्रल पॉलिसी ऑफ जू के मुताबिक, कोई भी जानवर अकेले नहीं रखा जाता है. उन्हें जोड़े में रखा जाता है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










