
दिल्ली के एम्स में हार्ट ट्रांसप्लांट गेम्स की हुई शुरुआत, जागरूकता फैलाना है लक्ष्य
AajTak
ट्रांसप्लांट गेम्स में जिन लोगो के हार्ट ट्रांसप्लांट हुए उनके साथ साथ दिल्ली ऐम्स के डॉक्टर्स ने भी भाग लिया. गेम्स में भाग लेने वाला हर व्यक्ति इस तथ्य का परिचायक है कि ऑर्गन फेलियर का उपचार करने में ट्रांस्प्लांटेशन सर्जरी में कितनी परिवर्तनकारी शक्ति होती है.
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के कार्डियोथोरेसिक एवं न्यूरोसाइंस सेंटर ने रविवार को नई दिल्ली में सबसे पहले ट्रांसप्लांट गेम्स आयोजित किए. इस आयोजन से हार्ट फेलियर के इलाज में अंग दान के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाई गई तथा हृदय प्रत्यारोपण करवाने वाले मरीजों की प्रत्यारोपण पक्षात् सेहत का जश्न मनाया गया.
ये गेम्स राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (3) अगस्त) से पहले आयोजित किए गए हैं. गौरतलब है कि 3 अगस्त 1994 को एम्स में पहली बार सफलतापूर्वक हृदय प्रत्यारोपण किया गया था, जिसमें एक मृतक का दिल एक मरीज के शरीर में लगाने में कामयाबी मिली थी.
ट्रांसप्लांट गेम्स में जिन लोगो के हार्ट ट्रांसप्लांट हुए उनके साथ साथ दिल्ली ऐम्स के डॉक्टर्स ने भी भाग लिया. गेम्स में भाग लेने वाला हर व्यक्ति इस तथ्य का परिचायक है कि ऑर्गन फेलियर का उपचार करने में ट्रांस्प्लांटेशन सर्जरी में कितनी परिवर्तनकारी शक्ति होती है.
एम्स के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास ने कहा, 'हृदय मानव शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है और इसका फेल हो जाना जानलेवा स्थिति हो सकती है. हमें एम्स की टीम पर गर्व है जिन्होंने 85 कामयाब हृदय प्रत्यारोपण किए हैं, जो कि उल्लेखनीय उपलब्धि है. हम उन रोगियों को सहयोग देने को प्रतिबद्ध हैं जो प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे हैं. ट्रांस्प्लांट गेम्स का जश्न मनाकर हम न केवल हृदय प्रत्यारोपण द्वारा बचाई जिंदगियों का जश्न मनाते हैं, बल्कि अंगदान के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि भी करते हैं.
हृदय प्रत्यारोपण कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ये बीमारियां हमारे देश में मृत्यु एवं अपंगता की बड़ी वजह है. भारत में तकरीबन एक करोड़ लोग हार्ट फेलियर से जूझते हैं. जिनमें से 50,000 को हृदय प्रत्यारोपण की जरूरत होती है. किंतु भारत में प्रति वर्ष मात्र 90-100 हृदय प्रत्यारोपण ही हो पाते हैं. यानी जरूरतमंद मरीजों में से लगभग 0.2 प्रतिशत ही इस जीवन रक्षक प्रक्रिया से गुजर पाते हैं.
इस मुद्दे पर जागरुकता की कमी के चलते अंग दान बहुत कम होना एक बड़ा कारक है. यही वजह है कि ट्रांसप्लांट की मांग और उसके लिए उपलब्ध अंगों के बीच इतना बड़ा फासला है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







