
दिल्ली के एक स्कूल ने काटे 14 बच्चों के नाम? पेरेंट्स लगा रहे 100 गुना फीस वृद्धि का आरोप, विरोध-प्रदर्शन जारी
AajTak
फीस जमा नहीं करने पर डीपीएस द्वारका के 14 बच्चों का नाम काटे जाने और फीस में अचानक बढ़ोत्तरी के आरोप लगाते हुए पेरेंट्स स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर दिल्ली पैरेंट एसोसिएशन आज दिल्ली के एजुकेशन डायरेक्टर से मिलने भी जा रहा है.
राजधानी दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS Dwarka) के बाहर कई अभिभावक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पेरेंट्स आरोप लगा रहे हैं कि डीपीएस स्कूल ने फीस जमा नहीं करने पर 14 बच्चों का नाम काटकर उन्हें टीसी (Transfer Certificate) दे दिया है. इसको लेकर पेरेंट्स डीपीएस पब्लिक स्कूल से काफी नाराज हैं. बता दें कि इस मामले में aajtak.in की ओर से स्कूल से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. प्रतिक्रिया मिलते ही उनका भी पक्ष रखा जाएगा.
पिछले काफी समय से कई स्कूलों की फीस बढ़ाए जाने को लेकर पेरेंट्स द्वारा प्रोटेस्ट करने की खबरें आती रही हैं. द्वारका के डीपीएस स्कूल में भी कुछ वक्त पहले फीस बढ़ा दी गई थी, जिसका पेरेंट्स विरोध कर रहे थे. इस मामले की शिकायत दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग के अलग-अलग अधिकारियों के पास की, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने यह आश्वासन दिया था कि इस मामले की जांच की जाएगी. बावजूद इसके समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ और डीपीएस द्वारका में पढ़ने वाले अलग-अलग क्लास के 14 बच्चों का नाम बढ़ी हुई फीस जमा नहीं करने की वजह से काट दिया गया.
फीस को 100 गुना बढ़ाया गया
दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम से मिली जानकारी के अनुसार, जिन बच्चों के नाम काटे गए हैं, वे अलग-अलग कक्षा में पढ़ते हैं. उनके नाम सोमवार को स्कूल ने काट दिए हैं. इस बात की जानकारी मिलते ही उनके पेरेंट्स मंगलवार सुबह स्कूल के बाहर प्रोटेस्ट करने पहुंच गए. पेरेंट्स हाथों में तख्तियां लेकर स्कूल के बाहर खड़े होकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और अपने बच्चों के दोबारा एडमिशन की मांग कर रहे हैं. अपराजिता ने आगे कहा कि, अब तक इस स्कूल में सालाना फीस 93 हजार होती थी उसे बढ़ाकर स्कूल ने 1,70,000 रुपये कर दिया है. यह 100 फीसदी बढ़ोतरी पूरी तरह से अवैध है और शिक्षा विभाग इसमें पूरी तरह से मिला हुआ है. यही वजह है कि स्कूल मैनेजमेंट को किसी का कोई डर नहीं है. अपराजिता गौतम के अनुसार, कई पेरेंट्स को शो कॉज नोटिस भी भेजा गया है.
अभिभावकों के साथ बच्चे भी हो रहे परेशान
अपराजिता ने आगे कहा कि इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के डायरेक्टर से मुलाकात की जाएगी और अब पानी सिर से ऊपर चला गया है, जिसकी वजह से पेरेंट्स तो परेशान हैं ही, बच्चे भी मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो रहे हैं. वहीं, उनका यह भी कहना है कि सरकार आज स्कूलों को बेहतर करने के साथ-साथ स्कूल की मनमानी रोकने की खूब दावे करती है, लेकिन जिस तरह से स्कूल फीस बढ़ाकर पेरेंट्स को परेशान किया जा रहा है, उस पर सरकार की तरफ से न कोई कार्रवाई हो रही है और ना ही कोई प्रतिक्रिया सामने आई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










