
दिल्ली के एक मॉल में एस्केलेटर से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत, परिजनों के साथ फिल्म देखने आया था
AajTak
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा एस्केलेटर की हैंडरेल पर फिसलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया. घायल बच्चे को तुरंत दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक मॉल में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई. इसमें तीन साल के बच्चे की एस्केलेटर से गिरकर मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी. दरअसल, उत्तम नगर से कुछ महिलाएं और बच्चे मॉल में फिल्म देखने के लिए आए थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बच्चे के परिजन टिकट खरीदने में बिजी थे तभी बच्चा एस्केलेटर के पास चला गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा एस्केलेटर की हैंडरेल पर फिसलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया. घायल बच्चे को तुरंत दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद मॉल प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई और स्थानीय पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया.
पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे डीडीयू अस्पताल से सूचना मिली कि एक बच्चा मृत अवस्था में लाया गया है. मामले की आगे की जांच में पता चला कि एक महिला उत्तम नगर से मॉल में फिल्म देखने आई थी, उसके साथ परिवार की अन्य महिलाएं और बच्चे भी थे. शाम करीब 5:45 बजे जब वे टिकट आदि खरीदने में व्यस्त थे, तभी विशाल नाम का एक बच्चा एस्केलेटर के पास आया और फिसलने की कोशिश में रेलिंग से नीचे गिर गया. उसे अस्पताल ले जाया गया.
इससे पहले 2022 में भी ऐसी घटना हुई थी, जिसमें एक चार वर्षीय बच्चा एक मॉल की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ था. घटना के समय बच्चा रेलिंग पर झूल रहा था. जबकि 2019 में एक मॉल की बालकनी से गिरने के कारण एक पांच वर्षीय बच्चे को सिर में गंभीर चोटें आई थीं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










