
दिल्ली के इस इलाके में खुलने जा रहा है DU का नया कॉलेज, हर कैंपस में होगा फ्री वाईफाई
AajTak
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक नया कैंपस खोला जाएगा. साथ ही कई तरह के अन्य डेवलपमेंट कराने के लिए डीयू ने करोड़ों का लोन लिया है. इसके अलावा डीयू सभी कॉलेज कैंपस में जल्द ही फ्री वाईफाई की सुविधा की शुरुआत भी करने जा रहा है.
Delhi University WI-FI: दिल्ली विश्वविद्यालय अपने पूरे कैंपस में फ्री वाईफाई की सुविधा देने जा रहा है. डीयू के सारे कॉलेज और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर में बनने वाले गर्ल्स हॉस्टल में वाईफाई लगवाया जाएगा. इसके लिए संस्थान ने 67.71 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने लिया करोड़ों का लोन
डीयू के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि वाईफाई (वायरलेस फिडेलिटी) कनेक्टिविटी दिल्ली विश्वविद्यालय के लगभग 90 कॉलेजों, उत्तर और दक्षिण दोनों परिसरों और ढाका हॉस्टल परिसर में स्थापित की जाएगी. पिछले साल अक्टूबर में एजुकेशन फाइनेंसिंग ऐजंसी से डीयू ने संस्थान में डेवलेपमेंट के लिए 938.33 करोड़ रुपये का लोन लिया थाय वाईफाई का बजट भी इसी लोन में शामिल है. इन लोन से संस्थान में वाईफाई लगवाने के अलावा फैक्लटी ऑफ टेकनोलॉजी डिपॉर्टमेंट की बिल्डिंग भी तैयार की जाएगी. वाईफाई लगवाने और बिल्डिंग का निर्माण कराने में कुल 261.33 करोड़ का खर्चा आएगा.
नजफगढ़ में बनेगा दिल्ली यूनिवर्सिटी का नया कॉलेज
HEFA केनरा बैंक और शिक्षा मंत्रालय की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है जो भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षिक बुनियादी ढांचे और अनुसंधान सुविधाओं के निर्माण के लिए वित्तीय सुविधा देती है. साल 2022 में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यहीं से लोन अप्लाई किया था ताकि वे संस्थान में डेवलेपमेंट करवा सके और दिल्ली के सूरजमल विहार में डीयू का पूर्वी दिल्ली परिसर बनवा सके. इस लोन के जरिये नजफगढ़ में भी दिल्ली का एक नया कॉलेज खोला जाएगा.
डीयू में एडमिशन के लिए देना होगा ये एग्जाम

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










